पटना ग्रामीण: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे की मौत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दुख व्यक्त किया
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। मंगलवार को शकील अहमद खान के बेटे का सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। वहीं मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे शकील अहमद खान के बेटे की मौत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है।