पटना ग्रामीण: पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार में दी गई नौकरी के आंकड़े जारी किए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार में दिए गए नौकरी के डाटा की जानकारी दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 से लेकर 2020 तक साढ़े सात लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी गई और उसके बाद से अब तक 9 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है।