पटना ग्रामीण: बिहार दौरे पर राहुल गांधी को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तंज, कहा- सोने के चम्मच वाले को जनता स्वीकार नहीं करेगी
5 फरवरी को राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। अब इसको लेकर राजनीति शुरु हो गयी है। पूरे मामले पर मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे के करीब संवाद भवन के पास मीडिया के सवाल पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोने के चम्मच लेकर पैदा होने वाले को जनता स्वीकार नहीं करेगी।