निघासन: दौलतापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दवा खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, परिजनों में छाया मातम
लखीमपुर खीरी जिले के मझगई थाना क्षेत्र के दौलतापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बाबूराम की पुत्री चंद्रकली की दवा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।