डिंडौरी: मोहती गांव में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, हादसे में एक की मौत, चार घायल, समनापुर पुलिस कर रही जांच
मोहती गांव में सोमवार शाम लगभग 4:00 तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई और चार घायलों का उपचार जारी है। दरअसल तेज रफ़्तार ऑटो मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके चलते एक की मौत और चार घायल हो गए समनापुर पुलिस जांच कर रही है।