राजपुर: सुशासन तिहार पर मंच से भड़के जिला पंचायत सदस्य, कहा- गुंडागर्दी नहीं चलेगी
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के कोटागहना में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य रवि मरावी मंच से अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने माइक संभालते हुए साफ शब्दों में कहा कि यहां किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रवि