मड़ावरा: गंगचारी में आधा दर्जन लोगों पर एक युवक को फांसी लगाकर पेड़ पर टांगने का आरोप
गंगचारी में बुधवार को शाम करीब 6 बजे एक युवक पेड़ पर रस्सी से टंगा पाया गया। पीड़ित व्यक्ति के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आधा दर्जन लोगों से जमीन के मामले में रंजिश चल रही है और हमारा लड़का करीब 12 दोपहर से लापता था जिसकी खोजबीन कर रहे थे कि तभी लड़के को पेड़ पर रस्सी से लटकते देखा।शक है कि उक्त लोगों ने ही उसे जान से मारने के उद्देश्य से फांसी पर टाग दिया ।