हसपुरा: जमीनी विवाद निपटारे को लेकर हसपुरा के अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, सुनवाई के दौरान तीन मामलों का हुआ निष्पादन
हसपुरा अंचल कार्यालय कक्ष में शनिवार को जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया। सीओ कौशल्या कुमारी , आर ओ विनय कृष्ण , अंचल सहायक दीपक प्रसाद ने जनता दरबार आए लोगों का सुनवाई किया।जिसमें दोनों पक्ष के आपसी सहमति से तीन मामला का निष्पादन किया गया। वहीं एक मामला में नापी के लिए आदेश दिया गया।