मंझनपुर: चौपालों के जरिए कौशाम्बी पुलिस का जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा से साइबर ठगी तक लोगों को किया गया सतर्क
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में गुरुवार को लगभग 2 बजे जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चौपाल लगाकर आमजनमानस को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। आयोजित चौपालों में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।