LPG गैस सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन वाला नियम खत्म, अब 25 दिन में ही होगी बुकिंग।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गैस सिलेंडर रीफिल की बुकिंग के बीच 25 दिनों का समान समय तय कर दिया गया है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सरकार के इस फैसले के तहत अब सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों को एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा।
पहले यह नियम केवल शहरी इलाकों में लागू था, जबकि ग्रामीण इलाकों में दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 45 दिनों का अंतर तय किया गया था। अब ग्रामीण और शहरी इलाकों का यह अंतर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
#lpg #gas
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 7, 2026