लातेहार: नवागढ़: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे व्यक्ति की हत्या, कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ निवासी डब्लू पासवान ने अपने पिता की हत्या मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक लातेहार से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने एसपी को आवेदन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।