दावथ: दावथ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई
Dawath, Rohtas | Jun 18, 2026 दावथ थाना परिसर में गुरुवार को 12 बजे मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने किया।
बैठक में जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंचलाधिकारी सौरभ क