मलिहाबाद: थाना दुबग्गा पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर तीन शातिर अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
थाना दुबग्गा पुलिस ने बहला फुसलाकर पीड़िता को भगा ले जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि इन तीनों को मुखबिर की सूचना पर कूड़ा चौराहे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है।