मलिहाबाद: मङवाना पहुंची मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा, निस्तारण का आश्वासन
माल ब्लाक के मङवाना पहुंची मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने स्थानीय समस्याओं को लेकर वहां पर विचार विमर्श किया। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार राही, प्रधान और अन्य लोग मौजूद रहे। समस्याओं की सुनवाई के साथ ही उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया और लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। विकास कार्यों को लेकर भी वहां बातचीत हुई।