रजौली: शिक्षकों की समस्याओं पर गरजी BSTA, एक सप्ताह में समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
रजौली में बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए) गोप गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों को 11 माह बाद भी प्रभार नहीं मिलने, एरियर भुगतान लंबित रहने तथा संगठन के पुनर्गठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जानकारी सोमवार को 6 बजे प्राप्त।