जांजगीर: ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार, पुलिस बैंड के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम महंत स्थित प्रसिद्ध मां चंडी दाई मंदिर में आज श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुछ दिन पूर्व मंदिर से मां के सिर पर सजे चांदी के मुकुट एवं सोने के आभूषण चोरी होने की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली थी।