महाराजगंज: शेखपुर समोधा उच्च प्राथमिक विद्यालय गेट के सामने खड़ा क्षतिग्रस्त डीसीएम, शिक्षिका ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
9 जुलाई बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे विद्यालय गेट पर छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जानकारी प्राप्त हुई कि विद्यालय गेट के सामने बिगत एक माह से दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त डीसीएम को स्थानीय पुलिस के द्वारा गेट के सामने ही खड़ा कर दिया गया था। जिस विद्यालय के अंदर जाने वाले छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया है।