सतवास: गोला गुठान आश्रम से ₹6 हजार का सामान चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर
Satwas, Dewas | May 4, 2026 सोमवार दोपहर 3 बजे थाना सतवास क्षेत्र के ग्राम गोलागुठान स्थित बिहान आश्रम में बीती रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने खिड़की का कुंदा उचकाकर अंदर प्रवेश कर गए चोर पांच कड़ाही, दो कुकर, एक मिक्सर, दो जर्मन के डिब्बे, करीब 50 फीट केबल और पानी की टंकी का ढक्कन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है।