डिंडौरी: निवसी गांव में नदी में डूबने से युवक की मौत, शहपुरा पुलिस कर रही है जांच
डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के निवसी गांव में युवक की नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई । दरअसल परिजनों ने बताया कि युवक बीमारी से पीड़ित था उसी दौरान दौरा आया और नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई शहपुरा पुलिस शनिवार शाम 7:00 बजे मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है । पीएम के उपरांत मौत के कारण का खुलासा होगा।