टाटीझरिया: झरपो में जयकारों और गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, कारी झरना चट्टान धाम से भरा गया पवित्र जल
टाटीझरिया के झरपो में जयकारों और गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, कारी झरना चट्टान धाम से भरा गया पवित्र जल। इस दौरान 301 महिलाओं व कन्याओं ने उठाया कलश, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र। टाटीझरिया प्रखंड के झरपो-अंजनी मार्ग स्थित मंदिर परिसर में शनिवार को श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ।