मेराल: खोरीडीह पंचायत में असंगठित और प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए कार्यशाला आयोजित, 50 से अधिक का पंजीकरण
असंगठित एवं प्रवासी मजदूरों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें निबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मेराल प्रखंड अंतर्गत खोरीडीह पंचायत में श्रम विभाग, गढ़वा के तत्वावधान में एक कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, निबंधन की प्