लखीमपुर: एफआईआर कॉपी के नाम पर 500 रुपये मांगने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी के खीरी थाना पुलिस से जुड़ा एक वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला एफआईआर की कॉपी लेने के लिए थाने पहुंची थी। महिला का आरोप है कि एफआईआर कॉपी देने के नाम पर पुलिसकर्मियों द्वारा उससे 500 रु मांग की गई थी।