बसंतपुर: बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए कैंप का किया गया आयोजन
बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न पीडीएस दुकानों पर बुधवार को आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर कैंप के माध्यम से 300 लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया है। आपको बता दें कि आयुष्मान भारत कार्ड से गरीबों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज में सहायता मिलेगी।