बसंतपुर: कन्हौली से बसाव को जाने वाली सड़क को उन्नयन योजना में शामिल करने के लिए विधायक देवेश कांत सिंह ने सदन में उठाई आवाज
विधायक देवेश कांत सिंह ने बिहार विधानसभा में बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली से बसाव को जाने वाली SH- 73 को उन्नयन योजना में शामिल करने को लेकर आवाज उठाई। विधायक द्वारा बताया गया कि सड़क का निर्माण उन्नयन योजना से होने से लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क जर्जर होने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयां हो रही है।