बसंतपुर: करही शामपुर में भूमि विवाद में हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल, थाने में दिया गया आवेदन
बसंतपुर थाना क्षेत्र के करही शामपुर में शुक्रवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का उपचार की गई। घटना के बाद पीड़ित महिला चंदा देवी ने अपने ही पड़ोस के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाई हैं।