बड़ागांव धसान: बड़ागांव से लापता बालिका जतारा में मिली, 112 पुलिस ने परिजनों को सौंपा
टीकमगढ़ जिले की चंदेरा थाने की 112 पुलिस ने आज रविवार को जतारा में घूम रही 10 वर्षीय बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। बालिका बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र की निवासी है। जो परिजनो को बिना बताए अपने घर से निकली थी और रास्ता भूलकर जतारा मे अकेले घूम रही थी स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया।