पचरुखी थाना क्षेत्र के जुड़ीहाता गांव के समीप शुक्रवार की संध्या साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां घायल का इलाज किया गया। घायल युवक महाराजगंज बाजार निवासी सोनू कुमार बताया जा रहा है।