लखीमपुर खीरी जिले की सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रंगीला नगर में राजस्व विभाग की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि राजस्व टीम मेडबंदी की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान अनूप जायसवाल के पुश्तैनी मकान के पास बनी दीवार पर बुलडोजर चलवा दिया गया, जिससे दीवार ढह गई।