माधवगढ़ के हिनौती में घर के आंगन से निकलने को लेकर जेठ जेठानी और देवरानी में विवाद इतना बढ़ा कि जेठ शिवलाल साकेत जेठानी आशा साकेत व बेटा अमित साकेत ने देवरानी आरती साकेत के सिर में पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया । रविवार दोपहर 1230 बजे गंभीर घायल देवरानी आरती कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।