सतना के कोलगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्राम कालोनी में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गई जब एक कुएं के अंदर से चार माह के नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने फ़ौरन कोलगंवा थाना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर दमकल रेस्क्यू टीम की मदत ली और नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला है,और जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।