टीकमगढ़ जिले के करी जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची सड़क बनाने का मामला सामने आया है। बीट क्रमांक 2 में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर सड़क का निर्माण किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। डीएफओ राजाराम परमार ने बताया कि संबंधित एसडीओ और रेंजर को जांच के निर्देश दिए गए हैं।