करोड़ों रुपये खर्च, फिर भी दुर्दशा! देखिए परेड ग्राउंड के चिल्ड्रन्स पार्क की यह ग्राउंड रिपोर्ट...
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड स्थित चिल्ड्रन्स पार्क (जंगलटूसं) की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जिस पार्क को बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए बनाया गया था, वह आज गंदगी, कूड़े के ढेर और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। पार्क परिसर में जगह-जगह शराब की खाली बोतलें, टूटे हुए कांच और कचरा बिखरा पड़ा है, जिससे यहां आने वाले मासूम बच्चों के लिए गंभीर खतरे की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय अभिभावकों में प्रशासन की इस घोर अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है। आखिर करोड़ों की लागत से बने इस सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा और नियमित रखरखाव का जिम्मेदार कौन है? देखिए पूरी रिपोर्ट और अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।
#DehradunNews #ParadeGround #SmartCityExposed #UttarakhandNews #GroundReport