भारी बारिश के बीच चंपावत के धूरा पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र!
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव के तहत चंपावत विधानसभा के धूरा (रामलीला मैदान) में रक्षाबंधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मौसम खराब होने और हेलीकॉप्टर उड़ान न भर पाने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क मार्ग से टनकपुर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति ने फूल-मालाओं के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की।
#PushkarSinghDhami #champawat #UttarakhandNews