छतरपुर में महिला का देवर पर मारपीट-गाली गलौज का आरोप, SP से लगाई कार्रवाई की गुहार
छतरपुर के नया मोहल्ला क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, उचित कानूनी कार्रवाई और अपने व बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
महिला के मुताबिक, बेटी से हुए विवाद के बाद उसके देवर ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। शिकायत में महिला ने खुद को असुरक्षित महसूस करने की बात भी कही है।
नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
#Chhatarpur #ChhatarpurNews #BundelkhandNews #MPNews #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #BundeliBhaukaalNews