प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, महंगाई और UPI शुल्क के विरोध में निकाला मार्च
छतरपुर,एमपी..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छतरपुर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, बढ़ती महंगाई एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बड़ी-बड़ी तख्तियां लेकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया । और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में ₹2,000 से अधिक के पेमेंट व UPI व्यापारी लेन-देन पर लागू किए गए 0.4 प्रतिशत शुल्क का विरोध किया। साथ ही शक्कर के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा महंगाई से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। नए UPI प्रावधान के तहत 0.4% MDR चुनिंदा merchant transactions पर लागू है, जबकि सरकार के अनुसार सामान्य P2P UPI लेन-देन और अधिकांश छोटे लेन-देन शुल्क-मुक्त रहेंगे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है और ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े सामान एवं पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान आम जनता, युवाओं, व्यापारियों और उपभोक्ताओं से जुड़े इन मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला सचिव पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा एवं कांग्रेस जिला महासचिव, पूर्व जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस लोकेंद्र वर्मा ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से छात्र नेता भरत अहिरवार, NSUI जिला अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, दिनेश अहिरवार, निक्की पाठक, अश्वनी मिश्रा, राजा,जितेंद्र पटेल, शाश्वत सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।