झारखंड सरकार ने केंदु पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने मजदूरी दर में बढ़ोतरी कर 1000 पोला (गड्डी) केंदु पत्ता संग्रह पर 2035 रुपये भुगतान तय किया है। नई दर 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।