अलवर: अलवर में दिनदहाड़े मोबाइल शोरूम संचालक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Alwar, Alwar | Jul 6, 2026 अलवर में रविवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक ने मोबाइल शोरूम संचालक प्रथम मुखीजा (24) पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी मन्नू मीणा पांच दिन पहले हुए विवाद में राजीनामा करने के बहाने व्यापारी को बाहर बुलाकर 15 लाख रुपये की मांग करने लगा। इनकार करने पर उसने पेट में चाकू घोंप दिया और बाइक से फरार हो गया।