बांसगांव: गगहा के देवकली धर्मसेन गांव में जमीनी विवाद में बुजुर्ग को घर में बंद कर पीटने का आरोप, पत्नी की तहरीर पर पुलिस जांच शुर
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली धर्मसेन गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग को घर में बंद कर पीटने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को थाने लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी महेश पाण्डेय अपने घर निर्माण के लिए मोरंग और बालू रखवा रहे थे।