नौगावां सादात: नौगावां थाना क्षेत्र के तगामे सुनी गांव में सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
नौगावां थाना क्षेत्र के तगामे सुनी गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।