करहल: कुर्रा क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कुर्रा थाना क्षेत्र की नगला वीरे निवासी देवेश पुत्र सुशपाल सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि मामूली कहासुनी होने पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। तो वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।