बंजरिया: बंजरिया पुलिस थाना क्षेत्र के घोड़माडवा से हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बंजरिया पुलिस घोड़माडवा में मारपीट व हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष बंजरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी घोड़माडवा का राज प्रीतम कुमार उर्फ राजा प्रीतम कुमार है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में कांड संख्या 325/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज था। जिसकी पुलिस एक माह से तलाश कर रही थी,गुप्त सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई।