सुसनेर: कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने मेला ग्राउंड के पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, लाइसेंस व फायर ब्रिगेड व्यवस्था जाँची
शनिवार दोपहर 12:30 बजे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजेश श्रीमाल मेला ग्राउंड में सजे पटाखा बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर पटाखा दुकानों पर पहुंचकर लाइसेंस की जांच की और आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नप द्वारा लगाए गए कैंप, फायर ब्रिगेड और रेत से भरी बाल्टियों का जायजा लिया