गुन्नौर: गांव रसूलपुर में तेल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाया, शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने सड़क पर रखकर लगाया जाम
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी अनेकश्री पत्नी किशनपाल अपने घर पर थी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे कुछ अज्ञात लोग महिला के घर में घुस आए । आरोप है कि अज्ञात लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और तेल छिड़कर आग लगा दी। महिला की उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के भाई ने गांव की श्यौराज और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।