कहरा: बलिया गांव में गेहूं की फसल को बकरी द्वारा खा जाने को लेकर हुई मारपीट, एक जख्मी को सदर अस्पताल सहरसा में कराया भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 10, 2024 बसनही थाना के बलिया गांव के वार्ड 14 में सूरज पासवान की बकरी द्वारा गेहूं की फसल खा जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई जिसमें में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक घायल का नाम मनोज पासवान बताया जा रहा है।