कोरबा: मिलावटी सूजी बेचने वाले दुकानदार पर कोर्ट ने लगाया ₹3 लाख का जुर्माना
Korba, Korba | Jun 8, 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन के साथ-साथ न्यायालय द्वारा भी कड़ी कार्रवाई की जारी है। इसी कड़ी में न्यायालय ने मिलावटी सूजी बेचने वाले एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के खिलाफ तीन लाख रुपयों का जुर्माना लगाया है।