भरत तिवारी मामले में परिजनों से मिलीं ज्योति सिंह, बोलीं- निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा
आरा। भरत तिवारी मामले को लेकर जारी विवाद और न्याय की मांग के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति सिंह ने आरा पहुंचकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मीडिया से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा कि भरत तिवारी जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे थे, वे केवल एक व्यक्ति के नहीं बल्कि समाज से जुड़े मुद्दे थे। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने, सवाल पूछने और शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। ऐसे में मामले में निष्पक्ष जांच के बाद न्याय मिलना चाहिए
Arrah, Bhojpur | Jun 23, 2026