खलीलाबाद: तुरकौलिया गांव में सड़क पर गिरा पेड़ बना मुसीबत, आवागमन ठप; ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार
गोरयाभार ग्राम सभा के तुरकौलिया गांव के मुख्य मार्ग पर 26 जून को आई आंधी में गिरा पेड़ अब तक नहीं हटाया गया है। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली, चारपहिया वाहनों और कृषि कार्यों का आवागमन बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अनुरोध के बावजूद पेड़ स्वामी ने कोई कार्रवाई नहीं की ग्रामीणों ने वन विभाग को पत्र देकर तत्काल पेड़ हटवाने और रास्ता सुचारु कराने की मांग की