उधवा: उधवा प्रखंड की पंचायतों में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जल सहियाओं ने चलाया जागरूकता अभियान
विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उधवा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जल सहियाओं ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों को हाथ धोने के सही तरीके बताए गए तथा स्वच्छता अपनाकर बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया।