भीलवाड़ा: हरिशेवा उदासीन आश्रम में बह रही है धर्म की त्रिवेणी, राम जानकी विवाह प्रसंग पर श्रद्धालु झूमे
भीलवाड़ा। सनातन सेवा समिति के तत्वावधान एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसाराम उदासीन के सानिध्य में हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में अधिकमास के अवसर पर चल रहे सेवा-सुमिरन प्रकल्प एवं पुरुषोत्तम माह महोत्सव में बह रही धर्म त्रिवेणी के अंतर्गत आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिवस हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन व्यासपीठ पर है।