अनूपपुर: पीएम आवास निर्माण कार्य में तेज़ी लाकर पूर्णता सुनिश्चित करें: सीईओ, जिला पंचायत
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी अर्चना कुमारी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन योजनाओं के आवासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वय अधिकारियों को अपने कलस्टर क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत आवासो की पूर्णता के लिए हितग्राहियो के कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।